फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामबन में 700 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, सेना ने निकाले शव

Wed, 06 Nov 2019 12:15 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी कार, सभी कठुआ के रहने वाले बताए जा रहे
  • कार बिल्कुल हो गई चकनाचूर, सेना व स्थानीय लोगों ने किया बचाव कार्य
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पंथियाल इलाके में मंगलवार की रात एक कार के 700 फीट गहरी खाई में गिर जाने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग कठुआ के निवासी बताए जाते हैं। सेना तथा स्थानीय नागरिकों के अथक प्रयास से दो घंटे बाद खाई से शव निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाए गए हैं। 

विज्ञापन


बताते हैं कि कार जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी। रामबन और बनिहाल के बीच पंथियाल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर बिसलरी नाले में गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही पास में तैनात सेना के जवान तथा स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य में देरी हुई। 

कड़ी मेहनत के बाद नीचे उतरे बचाव दल के सदस्य शव निकालने में कामयाब रहे। खाई में गिर कर कार चकनाचूर हो गई है। इस वजह से उसके नंबर के बारे में पता नहीं लग पा रहा है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले समरौली में तीन की जान गई थी 
उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर समरोली इलाके में गत शनिवार देर रात को ट्रक के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में सवार होकर जम्मू की ओर लौट रहे थे। दुर्घटना में करीब 20 बकरियां भी मारी गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें