फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पूर्व मंत्री के फार्म हाउस और तारकोल प्लांट पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से कब्जा हटा

Sun, 23 Aug 2020 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
तारकोल प्लांट और दुकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की बीरपुर पंचायत में जिला प्रशासन ने एक पूर्व मंत्री के फार्म हाउस, तारकोल (हॉट मिक्स) प्लांट और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। दल बल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से बनाए गए ढांचे तोड़कर 100 कनाल सरकारी भूमि खाली कराई। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने एक महिला रानो देवी की निजी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा था जिसे हटाकर जमीन महिला को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चली तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान उपायुक्त रोहित खजूरिया, एसएसपी शक्ति पाठक के अलावा अन्य अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए।
इस मामले में एक महिला ने प्रशासन से जमीन से कब्जा छुड़ाने की गुहार लगाई थी।

वहीं, सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा किया गया था। शनिवार को पुलिस और प्रशासन का अमला बुलडोजर के साथ पहुंचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। अवैध ढांचे पूर्व मंत्री के होने की वजह से प्रशासनिक टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे। फार्म हाउस के कुछ कमरों के साथ टीन के शेड जमींदोज कर दिए गए। प्रशासन ने जमीन को खाली कराने के बाद निजी भूमि उसकी मालकिन रानो देवी के सुपुर्द करने और सरकारी जमीन पर सरकारी साइन बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासन की सूची में अभी कई और नाम, कार्रवाई जल्द
सांबा जिले में कई रसूखदारों के अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बीरपुर से पूर्व ठंडी खुई क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसमें एक नामी होटल मालिकों के फार्म को भी तोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार प्रशासन के पास तैयार सूची में कुछ और नाम हैं, जिन पर आने वाले दिनों में कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें