अजय पंडिता के परिजनों से बातचीत करते उपराज्यपाल
- फोटो : @diprjk
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में मारे गए सरपंच अजय पंडिता भारती के परिवार के सदस्यों से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान उपराज्यपाल सिन्हा उनको सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बता दें कि आठ जून को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सरपंच अजय पंडिता की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मेयर ने उपराज्यपाल को बताई उपलब्धियां
उधर, जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने राजभवन में उपराज्यपल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और अभी तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर उप-मेयर पूर्णिमा शर्मा और अन्य मौजूद रहे। उन्होंने मैन पावर, मौजूदा बुनियादी ढांचे, राजस्व आवश्यकताओं और विकास पर शुरू किए गए कदम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।