फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मुफ्त राशन वितरण में हो रही कालाबाजारी, पांच की जगह मिल रहा दो किलो राशन

Thu, 20 May 2021 12:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

डिपो में डीलर कर रहे गड़बड़ी, शिकायतों पर खाद्य आपूर्ति विभाग कर रहा जांच। 
विज्ञापन
सरकारी राशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी राशन वितरण में भी कालाबाजारी चल रही है। कोरोना कर्फ्यू के बीच गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। वहीं, डिपो से राशन भी कम मिल रहा है। केंद्र सरकार पांच किलो मुफ्त राशन प्रति सदस्य गरीब परिवारों को दे रही है। लेकिन, कुछ राशन डीलर पांच किलो राशन प्रति सदस्य के बजाय कम दे रहे हैं।
विज्ञापन


यानी पांच सदस्य होने पर उन्हें सिर्फ दस किलो राशन दिया जा रहा है, जबकि सरकारी गोदामों में सदस्यों के हिसाब से राशन डिपो को भेजा गया है। जरूरतमंद लोगों के पास जानकारी का अभाव होने से वे वापस लौट रहे हैं। जानीपुर, बख्शीनगर और रेशमघर कॉलोनी से कुछ राशन कार्डधारकों ने बताया कि उन्हें प्रति सदस्य के हिसाब से मुफ्त राशन कम मिला है। घर की हालत पहले ही खराब चल रही है।

अब ऊपर से राशन भी पूरा नहीं मिल पाया है। गौर हो कि कोरोना महामारी के बीच गरीब लोगों को निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। लोगों को मई और जून का पांच किलो प्रति सदस्य राशन वितरित किया जा रहा है। प्रदेश में 66.26 लाख एएवाई और एनएचएच राशन कार्डधारक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: निजी स्कूल संचालकों के लिए चालकों को वेतन देना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


राशन वितरण की दिक्कतें चल रही हैं। इस बारे में शिकायतें मिल रही हैं, इस पर जांच की जा रही है। राशन निर्धारित मापदंड के हिसाब से डिपो में जाता है। कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - शगुन शर्मा, उपनिदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें