जम्मू संभाग के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा के लिए ऑनलाइन बैठका का आयोजन किया। निदेशक स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू रवि शंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान निदेशक ने जिलों में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई की विस्तृत समीक्ष के साथ- साथ आधारशिला, आईसीटी लैब, स्कूलों में प्रयोगशालाएं, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, स्कूलों में छात्रों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं को भी जाना। बैठक के दौरान निदेशक ने कहा कोविड महामारी में ऑनलाइन पढ़ाई एक मात्र वकिल्प है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: निजी स्कूल संचालकों के लिए चालकों को वेतन देना हुआ मुश्किल
कोविड में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए हर बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण स्कूल बंद हैं ऐसे यह हमारे पास ये अवसर है कि हम स्कूल भवनों की मरामत सहित अन्य कार्यो को पूर करे।
उन्होंने कहा कि अधिकांश निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के साथ स्टाफ अच्छा है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में नामांकन हो बढ़ावा देना होगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध धनराशि का उचित और न्यायिक उपयोग करने को कहा, ताकि राशि को व्यपगत न हो।