फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में दो धमाके, मन की बात में तारिक अहमद को पीएम ने सराहा समेत पांच बड़ी खबरें

Sun, 27 Jun 2021 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू में एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में रात करीब दो बजे दो धमाके हुए। इन धमाकों को अंजाम देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। मामले की जांच चल रही है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त कर दी गई है। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू हवाई अड्डा परिसर(एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया) में रविवार (27 जून) रात करीब दो बजे महज पांच मिनट के अंतराल में दो धमाके हुए। जिसमें हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत को नुकसान पहुंचा है। इस स्थान की देखरेख का जिम्मा वायुसेना के हवाले है। दूसरा धमाका खुले क्षेत्र में हुआ। इस वारदात के बाद जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में श्रीनगर के तारिक अहमद पतलू के काम को सराहा है। तारिक ने कोरोना को हराने और डल झील इलाके के लोगों की मदद के लिए एक एंबुलेंस बनाई है। इस शिकारा एंबुलेंस में पीपीई किट, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सुविधा है। कोरोना संक्रमण के दौरान पेश आने वाली परेशानियों के कारण तारिक ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित हुए। तारिक ने कहा कि मुझे अपने काम पर गर्व है। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद हम सभी को राहत मिलेगी।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दी जाने वाली आतंकी गतिविधियों के चलते सुरक्षा एजेंसियों को अपनी रणनीति तैयार करने के लिए सोच विचार करने पर मजबूर कर दिया है। हाइब्रिड आतंकियों की मौजूदगी घाटी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय और एक बड़ी चुनौती भी है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड टनल पर अभी कुछ दिन और ट्रायल रन चलेगा। ट्रायल रन के पूरी तरह से सफल होने के बाद इसकी रिपोर्ट नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद ही जम्मू-कश्मीर व देश के लिए अति महत्वपूर्ण बनिहाल काजीगुुंड टनल के लोकार्पण की तिथि तय हो पाएगी। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर में ब्लैक पैंथर कमांड कंट्रोल व्हीकल को शामिल किया। पुलिस के अनुसार कमांड वाहन सभी आधुनिक उपकरणों से लैस है और कहा जाता है कि यह आतंकवाद से संबंधित विभिन्न अभियानों के दौरान उपयोगी होगा। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें