पुलिस प्रमुख ने समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जम्मू प्रांत में अपराध और सुरक्षा परिदृश्य पर नजर रखी जाए। नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने की जरूरत है। नशीले पदार्थों और इसके तस्करों के खिलाफ युद्ध तेज होना चाहिए। पुलिस सतर्क है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुख्ता प्रबंध कर रही है। शनिवार को पुलिस विभाग की एक बैठक में डीजीपी ने उन्होंने जम्मू जिलों के रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को मादक पदार्थों के मामलों में सुधार के लिए व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा सुरक्षा बलों की सफलताओं को गिनाते हुए दिलबाग सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। हाल ही में कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक तस्कर को मार गिराया।
24 जून को 135 करोड़ रुपये की 27 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। एक दिन बाद ही तंगधार में नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश नाकाम कर दी गई। कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास से कुछ हथियारों के अलावा 30 करोड़ रुपये की हेरोइन के छह पैकेट भी जब्त किए हैं।