फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बांदीपुरा में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Sat, 01 Sep 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के ऊपरी जंगल क्षेत्र में सेना ने एक ऑपरेशन के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि 3 आतंकी मार गिए गए हैं। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए आतंकियों की अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त। 

विज्ञापन


श्रीनगर में सेना की 15वी कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना ने बांदीपुरा ऑपरेशन के दौरान 3 आतंकियों को ढेर किया गया है। उन्होने बताया कि मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। कर्नल कालिया ने बताया कि अभी फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों की मानें तो मारे गए आतंकी विदेशी मूल के हैं।

दरअसल सेना की 27 और 31 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ साथ 9 पैरा द्वारा पिछले एक सप्ताह से चंदाजी और दाना बहक के जंगल क्षेत्रों में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चालाया जा रहा था। और शुक्रवार की सुबह इलाके में कुछ संगदिग्द हरकत देखने के बाद जवानो द्वारा वार्निंग शॉट्स किए गए और इस दौरान दो जवानो को बुलेट इंजूरी हुई। घायलों को तुरंत अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर एक जवान शिवे कुमार ने 92 बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें