फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हादसों में अंग गंवाने वालों को सेना ने दी सहायता, हुर्रियत ने भी की बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली की मांग समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Tue, 13 Jul 2021 04:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एलओसी के पास जवानों का सहारा बनने वाले केरन सेक्टर के लोगों के लिए भारतीय सेना भी मददगार बनकर सामने आई है। वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 लोगों को सरकारी नौकरी से बर्खास्त किए जाने के मामले में घाटी में सियासत तेज हो गई है। साथ ही ग्रामीण युवाओं को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के नाम पर यह ठगी का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलओसी के पास जवानों का सहारा बनने वाले केरन सेक्टर के लोगों के लिए भारतीय सेना भी मददगार बनकर सामने आई है। सेना ने करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर श्रीनगर से करीब 125 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा के फरकियां गली में कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर लगाकर कई लोगों को नई जिंदगी दी। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के स्थानीय लोग अकसर भारतीय सेना के संग रहकर हर कार्य में उनकी मदद करते हैं। कई पोर्टर का काम करते हैं। लेकिन इस दौरान एलओसी से सटे इन इलाकों के लोग अकसर दुश्मन का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना बनते हैं। कभी पाकिस्तानी गोलाबारी में उनके मकान तबाह हो जाते हैं तो कभी उन्हें जान भी गंवानी पड़ती है। कभी उन्हें दुश्मन के लिए बिछाए गए बारूद का भी निशाना बनना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 लोगों को सरकारी नौकरी से बर्खास्त किए जाने के मामले में घाटी में सियासत तेज हो गई है। नेकां और पीडीपी के बाद अब हुर्रियत कांफ्रेंस ने भी बर्खास्तगी को वापस लेने की मांग की है। नेकां-पीडीपी ने कार्रवाई की निंदा की थी। ज्ञात हो कि इन सभी कर्मचारियों को देश विरोधी गतिविधियों तथा आतंकी संगठनों से गठजोड़ के आरोप में सरकार ने बर्खास्त किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

ग्रामीण युवाओं को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के नाम पर यह ठगी का खेल चल रहा है। ग्राम प्रधानों व सरपचों को पत्र भेजकर गांव के पांच युवाओं का चयन कर आवेदन के एवज में प्रति अभ्यर्थी 1350 रुपये का बैंक डिमांड ड्राफ्ट मांगा जा रहा है। फिलहाल पुलिस या प्रशासन के संज्ञान में ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


हर साल बरसात में नाले उफान पर आते हैं और भंयकर तबाही मचाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। नगर निगम हर बार नालों की समस्या हल करने का दावा करता है। शहर में 2018 से लेकर अभी तक अमृत योजना के तहत 300 करोड़ से ज्यादा राशि 171 नाले और नालियों पर खर्च की जा चुकी है, लेकिन बरसात में सारे प्रबंध ध्वस्त हो जाते हैं और लोगों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

जम्मू-कश्मीर पुलिस के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के साथ छह दिवसीय ज्वाइंट कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम की शुरुआत सोमवार से पुलिस मुख्यालय में हुई। मुख्य अतिथि डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिन हम सभी के लिए सीखने का अनुभव है। जांच हमारे काम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अधिकारी इस समय का अधिकतम उपयोग अपने जांच कौशल को सुधारने और उन्हें अद्यतन करने के लिए करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें