फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भारतीय चौकियों पर कब्जा कर पाक झंडा फहराना चाहती थी बैट, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 20 Feb 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बैट हमले का मकसद भारतीय सेना की चौकियों पर कब्जा कर वहां पाकिस्तानी झंडा फहराने का था। पुंछ जिले के करमाड़ा सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान के बैट हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में मिले भारी मात्रा में गोला-बारूद उनके इरादे दर्शाते हैं। 
विज्ञापन


सर्च आपरेशन में सेना ने डिस्पोजबल राकेट, प्रोपेल्ड ग्रेनेड, एंटी पर्सन माइन, राकेट लांचर और यूबीजीएल लांचर जैसे बड़े हथियारों के साथ पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया है। इससे पूर्व जितने भी बैट हमलों को अंजाम दिया गया है अथवा भारतीय सेना द्वारा नाकाम किया गया है उनमें कभी भी पाकिस्तानी झंडा बरामद नहीं हुआ था।  

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना और उसके सैनिकों की वर्दी में आतंकियों और बैट टीम भारतीय सेना की चौकी पर हमला कर वहां मौजूद जवानों की बर्बरता पूर्वक हत्या कर चौकी पर कब्जा करना चाहती थी। 
विज्ञापन


गोलाबारी के बीच इस पार आकर आतंकी भारतीय सेना की चौकी पर पाकिस्तानी झंडा फहराना चाहते थे। पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ महीनों से आतंकियों के साथ मिल कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को कब्जाने की योजना बना रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए आतंकी संगठनों के सरगनाओं, आईएसआई के अधिकारियों, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और एसएसजी अधिकारियों के बीच कई गुप्त बैठकें हुई थीं। रविवार को पाकिस्तान ने इसी योजना को अंजाम देने का विफल प्रयास किया। 

पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने, नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर कब्जा करने और वहां तैनात सेना के जवानों की निर्मम हत्या करने के मकसद से रविवार को बैट हमले को अंजाम दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें