फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः सेना ने बैट हमले को किया नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mon, 19 Feb 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सीमा पर लगातार गोलीबारी करने के बाद पाकिस्तान ने एक और नापाक हरकत को अंजाम दिया है। हालांकि सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय जवान भी पाक के हर नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए तैयार बैठे हैं। यहीं कारण है कि पाकिस्तान की एक और चाल उसी पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने पाक की ओर से घुसपैठ कर रहे आतंकियों के एक समूह को घुसपैठ करने से रोक लिया और एक आतंकी को भी मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी सीमा पर तैनात जवानों पर बैट हमला करने के फिराक में थे।

लेकिन इससे पहले ही तैनात सेना के जवानों ने उनकी हरकत को भांप लिया और एक आतंकी को मार गिराया। रविवार को लगभग 5.30 बजे गश्त के दौरान सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्घ गतिविधियां देखने को मिली जिसके बाद जवान चौकन्ना हो गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद आतंकियों ने सेना के पोस्ट पर ग्रेनेड और आरपीजी से हमला कर दिया जिसमें भारतीय सेना के चार जवान मामूली रूप से घायल हो गए।सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें शिवाजी भोंसले, आशीष सिंह, अभिषेक सभी महाराष्ट्र निवासी जवान घायल हो गए।

चौथे जवान का नाम पता नहीं चल पाया था। जबकि सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। जबकि दो-तीन आतंकी घायल होने के बावजूद भागने में सफल हो गए। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।

जिसमें 3 जी आरपीजी ग्रेनेड, 4 डिस्पोजेबल रॉकेट लांचर्स, 2 आईकॉम रेडियो सेट, 1 ए के मैगज़ीन, 2 मोलोटोव कॉकटेल, 4 यूबीजीएल ग्रेनेड, मोबाइल फोन, पाकिस्तानी झंडा इत्यादि चीजें शामिल थी। 

विज्ञापन

माइन ब्लास्ट में हवलदार घायल 

भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
रविवार को जिले की मेंढर तहसील के सोनागली क्षेत्र में एक माइन ब्लास्ट की चपेट में आकर सेना का एक हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल जवान की पहचान सेना की 20 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार ओम प्रकाश के रूप में हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा पर सोनागली में तैनात सेना की 20 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान नियमित गश्त पर थे। इस दौरान अचानक गश्ती दल की अगुवाई कर रहे हवलदार ओमप्रकाश का पांव फिसल गया और वह माइन फील्ड में जा गिरा।

इससे माइन में विस्फोट हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल साथियों ने उठाकर अपने मुख्यालय पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सेना के कमांड अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। 

ग्रेनेड फटने से जवान घायल
रविवार को ग्रेनेड फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजोरी के सेना अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को नौशेरा सेक्टर के खंबा इलाके में सेना की 244 जाट बटालियन का जवान अशोक कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात था।

सुबह करीब 5.40 बजे ग्रेनेड फटने से वह घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सैन्य अस्पताल नौशेरा लाया गया। इसके बाद उसे 150 जीएच सैन्य अस्पताल राजोरी शिफ्ट किया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें