फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ताफ बुखारी बोले: गिरगिट की तरह रंग बदलता है गुपकार गठबंधन, जल्द कराए जाएं चुनाव

Sat, 11 Sep 2021 09:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने गुपकार गठबंधन पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि लोग जान चुके हैं कि गुपकार गठबंधन गिरगिट की तरह रंग बदलता है।
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी ने गुपकार गठबंधन पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया है। कहा कि हम पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की तरह गिरगिट की तरह रंग नहीं बदलते हैं। मेरा मानना है कि लोगों ने गिरगिट की पहचान कर ली है। अपनी पार्टी के लिए लोगों की पीड़ा को कम करना महत्वपूर्ण है। हम लोगों की तकलीफों को खत्म करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


बुखारी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि पार्टी चाहती है कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए। राज्य का दर्जा यहां के लोगों की पहचान है, इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही चुनाव भी जल्द से जल्द कराए जाने चाहिए। यह केवल नारेबाजी तक सीमित न हो।

उन्होंने कहा कि नई पार्टी होने के बावजूद हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए नौकरियों और भूमि अधिकारों का आरक्षण सुनिश्चित करने सहित अपने दो मुख्य एजेंडे में सफल हो चुके हैं। उम्मीद है कि पार्टी अपने तीसरे एजेंडे पर भी सफल होगी, जो कि लोगों के भरोसे का है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल के बड़े बयान: 'ज्ञान धन और बल' से भाजपा-आरएसएस पर किए वार, पुरखों को यादकर जोड़े दिल के तार    
विज्ञापन


हालांकि, अल्ताफ बुखारी ने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बारे में बोलने से इनकार करते हुए कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और उनकी पार्टी का फोकस जम्मू-कश्मीर है। पीआरसी के बारे में बुखारी ने कहा कि डोमिसाइल कानून के रूप में यह पहले से मौजूद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें