फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश में जिम को निकले युवक का खाली प्लॉट से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैैलाश इलाके में एक खाली प्लॉट में युवक का शव बरामद हुआ है। विजय सिंह कुंजवानी शांत नगर का रहने वाला था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजय वीरवार शाम जिम के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उसको ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवार ने पुलिस के पास इसकी कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक प्लॉट में कोई युवक मरा हुआ पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि युवक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जबकि उसके पास मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल फोन लेकर चार्ज पर लगाया और फोन ऑन होते ही युवक के पिता और उसकी बहन का फोन आया तो पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा मौत का क्या कारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें