उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर जम्मू- कश्मीर के सभी प्रशासनिक सचिव 24 अगस्त से 25 सितंबर तक श्रीनगर सचिवालय से ही काम करेंगे। इस दौरान उपराज्यपाल विभाग स्तर पर प्रशासनिक सचिवों से चर्चा करेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने सोमवार को आदेश जारी किया।