फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले, दो मरीजो की मौत

Sun, 21 Nov 2021 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू जिले में 13 से 20 नवंबर तक आए 85 नए मामले परेशान करने वाले।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलो में तेजी का दौर जारी हैं। शनिवार को 187 नए मामलो के साथ कश्मीर संभाग में दो मरीजो की मौत हो गई है। कश्मीर संभाग में 163 व जम्मू संभाग में 24 नए मामलो की पुष्टि हुई हैं। श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 61, दूसरे नंबर पर बारामूला में 56 और जम्मू जिला संक्रमित नए मामलो में तीसरे नंबर पर पहुंच गया हैं। यहां पर 19 नए मामले आए हैं। 13 से 20 नवंबर तक जम्मू जिले में 85 नए मामले आ चुके हैं। 

विज्ञापन


जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 19, डोडा में एक, किश्तवाड़ में एक, पुंछ में एक और रियासी में दो नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 61, बारामूला में 56, बडगाम में आठ, पुलवामा में दो, कुपवाड़ा में छह, अनंतनाग में चार, बांदीपोरा में नौ, गांउदरबल में 15, कुलगाम और शोपिया में एक, एक मामला आया हैं। 

वहीं पिछले 24 घंटो में 158 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वालो की तुलना में संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा होने से एक्टिव मामले उछलकर 1696 पर पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4461 पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


कोरोना पर केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख को किया आगाह
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख को भी विशेष एहतियात और संक्रमण रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने को कहा है। इससे पूर्व केंद्र ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आंध्रप्रदेश को कोरोना रोकथाम के प्रति सचेत किया था। अब लद्दाख और पुडुचेरी प्रशासन से कहा गया है कि कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि को नियंत्रित करें। लद्दाख के लेह जिले को विशेष रूप से संक्रमण दर की बढ़ोतरी के लिए चिह्नित किया गया है।

 स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में साप्ताहिक स्तर पर नए मामलों में 362 प्रतिशत वृद्धि हो गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि लद्दाख में अक्तूबर के अंत तक कुल 34 मामले थे, जो 17 नवंबर तक बढ़कर 157 हो गए हैं।

इसी तरह से सैंपल जांच में भी पॉजिटिविटी दर 1.5 फीसदी से बढ़कर 3.9 हो गई है। लेह में स्थिति और भी खराब है। यहां एक सप्ताह के नए मामले पहले की तुलना में 362 फीसदी ज्यादा हैं। पॉजिटिविटी दर भी प्रदेश में सर्वाधिक 4.81 प्रतिशत है, जिसे नियंत्रण में लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें