गुलाम कादिर वानी ने कहा कि उनका संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करता है और पहले भी चुनावों में हिस्सा ले चुका है। उन्होंने सोमवार को श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान के दौरान अपना वोट डाला।
जम्मू कश्मीर जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम कादिर वानी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार की तरफ से उन पर से बैन हटा दिया जाता है तो उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
गुलाम कादिर ने कहा, "हम केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम अपना प्रतिबंध हटाना चाहते हैं और समाज में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। अगर प्रतिबंध हटा दिया जाता है, तो हम चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं।'
गुलाम कादिर वानी ने सोमवार को श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान के दौरान अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि उनका संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करता है और पहले भी चुनावों में हिस्सा ले चुका है।
विज्ञापन
वानी ने कहा, 'हम विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे क्योंकि हमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास है। हम पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।' गौरतलब है कि संगठन ने 1987 के बाद से किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है।