जम्मू। उपायुक्त अवनी लवासा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जल जीवन मिशन, स्वरोजगार योजनाओं आदि की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाईं। इस दौरान आयुक्त जेएमसी राहुल यादव, एडीसी हरविंदर सिंह, सीपीओ योगिंदर कटोच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे थे।
संबंधित अधिकारियों ने उपायुक्त को सूचित किया कि जेजेएम के तहत 272 योजनाएं हैं, जिनमें 737 कार्य प्रस्तावित किए जिनमें से 730 का टेंडर पूर्ण कर लिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जेजेएम केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसमें इस वर्ष के अंत तक कार्यान्वयन एजेंसी की तरफ से 100 प्रतिशत घरेलू नल के पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने का प्रावधान है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यूटी में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए प्रशासन की तरफ से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उपायुक्त ने 4 मार्च को बीएसएफ पलौड़ा में मिशन यूथ के साथ आयोजित होने वाले यूथ फेस्टिवल के सुचारू संचालन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ मिलकर काम करने के लिए भी प्रेरित किया। संवाद