फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गेहूं पर पहले पीला रतुआ का प्रहार, अब सूखे की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंडी क्षेत्र में एक माह से बारिश न होने और तापमान बढ़ने से समय से पहले सूखने लगी फसल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। कंडी क्षेत्र में बीते एक माह से बारिश न होने से गेहूं की फसल पीली पड़ गई है। पहले फसल पीला रतुआ से प्रभावित हुई और अब तापमान बढ़ने के कारण समय से पहले सूखने लगी है। कंडी क्षेत्र के चौकीचौरा, मैरा मेंदरियां, कनेड़ी, करटाला, चन्नी, सोहल, सुमाह, सुंगल सहित अन्य इलाकों में एक माह से बारिश नहीं होने से गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इलाके में 21653 हेक्टेयर में गेहूं की फसल उगाई गई है, जिसमें सरकारी आंकड़ों में 50 हेक्टेयर के करीब फसल पीली पड़ने की जानकारी है, जबकि हकीकत में ये आंकड़ें कहीं अधिक हैं। कृषि विभाग के अधिकारी फसल खराब होने की स्थित में दवा का छिड़काव करने की किसानों को सलाह दे रहे हैं। किसान सुभाषचंद्र ने बताया बारिश न होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी थी, लेकिन अंतिम समय पर बारिश नहीं होने पर फसल खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान गोविंद राम ने कहा कि अगर बारिश नहीं होती है तो बिना अनाज के परिवार का पालन पोषण करने की चिंता सताने लगी है। कृषि विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बारिश न होने पर गेहूं की फसल कुछ क्षेत्रों में प्रभावित हुई है, किसानों को दवा का छिड़काव करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें