फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सेब का कारोबारी बताने वाले निकले जैश के ओजी वर्कर

Thu, 18 Nov 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू। 

सार

पंजाब में नशे की खेप बेचकर लाए थे 42 लाख, आतंकियों तक पहुंचाना था पैसा। साथियों की तलाश में पंजाब और कश्मीर में भेजी गईं पुलिस टीमें।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर 42 लाख रुपये के साथ पकड़े गए तीनों संदिग्ध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद  के लिए काम करने वाले ओजी वर्कर निकले।  तीनों ने खुद को सेब कारोबारी बताया था। बरामद रकम पंजाब में नशा तस्करों से लाई गई थी। तीन ओजी वर्कर नशीले पदार्थों की खेप लेकर पंजाब गए थे और वहां से पैसा लेकर लौट रहे थे। नशा तस्करी से लाए गए पैसे को जैश के आतंकियों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने इन तीनों के साथियों की धरपकड़ के लिए दो टीमों को पंजाब और कश्मीर भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस ने पुख्ता सूचना पर मंगलवार को नगरोटा बन टोल प्लाजा पर तीन लोगों को पकड़ा था। इनमें  फयाज अहमद डार निवासी मिशीपुर कुलगाम, उमर फारूक और मौजाम परवेज निवासी ढिलीपुरा पुलवामा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह लोग जम्मू से श्रीनगर जा रही इनोवा कार नंबर डीएल1जेडबी- 8261 में सवार होकर जा रहे थे। कार में 8 लोग और भी थे। जम्मू पुलिस की सूचना पर नगरोटा पुलिस ने इनको टोल प्लाजा के पास जांच के लिए रोका। इसी दौरान तीनों को दबोच लिया गया। इनमें से कुलगाम के रहने वाले फयाज के पास से 42 लाख रुपये की नकदी मिली।

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना थी कि पंजाब से कश्मीर में बड़े स्तर पर नकदी ले जाई जा रही है। पुलिस ने विशेष टीम गठित की और नगरोटा के सिद्दड़ा पुल पर कश्मीर जाने वाले इनोवा वाहन को चेकिंग के लिए रोका। इसमें बैठे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनसे पैसा बरामद हो गया। यह लोग पैसों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कड़ी पूछताछ में बताया कि वह लोग जैश ए मोहम्मद के लिए काम करते हैं। तीनों पीओके में बैठे आतंकी हैंडलरों और कश्मीर में बैठे हैंडलरों के संपर्क में हैं। इनके संपर्क में कुछ और लोग भी हो सकते हैं। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें