जम्मू। लोगों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन की ओर से कई योजनाएं चलाई गईं, जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। यह अपील डीसी अंशुल गर्ग ने झज्जर कोटली में आयोजित ब्लॉक दिवस पर क्षेत्रवासियों से की। इसके साथ ही जनसमस्याएं सुन कर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार को झज्जर कोटली में बुधवार को ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने हिस्सा लेकर जन समस्याएं सुुनीं। वहीं, डंसाल में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर अंशुल गर्ग ने कहा कि सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए काफी महत्तवपूर्ण हैं। यहां पर लोग सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील क कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। वहीं, जन समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने संबंधित विभागों को जल्द समस्याओं का हल करने के निर्देश जारी किए। इस अवसर पर एडीसी सतीश शर्मा, एसीआर विजय कुमार शर्मा, डंसाल के तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।