फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Wangchuk: जेल में बंद सोनम वांगचुक ने मंगाईं अर्थ स्ट्रक्चर की किताबें, जोधपुरी क्ले पर करेंगे प्रयोग

Sun, 19 Oct 2025 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. अंगमो ने अपने एक्स हैंडल पर सोनम वांगचुक की इस इच्छा के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वे वांगचुक के लिए अगली सुनवाई पर ये किताबें लेकर जोधपुर जाएंगी।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत सेंट्रल जेल जोधपुर में बंद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वहां अर्थ स्ट्रक्चर की किताबें मंगाई हैं। वे जेल की दीवारों के पीछे जोधपुरी क्ले पर भवन संबंधी प्रयोग करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. अंगमो ने अपने एक्स हैंडल पर सोनम वांगचुक की इस इच्छा के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वे वांगचुक के लिए अगली सुनवाई पर ये किताबें लेकर जोधपुर जाएंगी। सोनम के मामले में सुनवाई 29 अक्तूबर को है। 

इससे पहले 15 अक्तूबर को सुनवाई से पहले वांगचुक ने अपनी पत्नी से चिल्ड्रन एनसाइक्लोपीडिया मंगाया था। बता दें कि वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर लगाई गई याचिका पर पहली सुनवाई बीती छह अक्तूबर को हुई थी। 24 सितंबर को लेह हिंसा के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेह से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

यहां से उन्हें राजस्थान की जोधपुर जेल ले जाया गया था। वे लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किए जाने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन ने उन पर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें