फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जय बुआ केसां व जन्द देवता का लिया आशीर्वाद

Thu, 13 Feb 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मेल में बुआ केसां तथा जन्द देवता से आशीर्वाद लेते बिरादरी के लोग। संवाद - फोटो : jyodian
विज्ञापन
ज्यौडि़यां। ऑल इंडिया पावा बिरादरी की ओर से परांगला स्थित जय बुआ केसां और जन्द देवता देवस्थान पर वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इस वार्षिक मेल में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माथा टेककर देवताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेल की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। इसके बाद दोपहर 12 से 1:30 बजे तक जात्र (धार्मिक परिक्रमा) का आयोजन किया गया। मेल में तीस से अधिक नवविवाहित जोड़ों ने तरागे फिरे (परंपरागत फेरे) लिए। यह रस्म देव स्थान के चारों ओर घूमकर पूरी की गई।
इस अवसर पर बिरादरी के चेयरमैन रूप लाल पावा और प्रधान काली दास पावा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों को आपसी एकता बनाए रखने और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन

प्रधान काली दास पावा ने बैठक में बताया कि पूर्व देवस्थान कमेटी की तरफ से जमा बकाया राशि अभी तक नई कमेटी को नहीं सौंपी गई है। उन्होंने यह धनराशि जल्द से जल्द हस्तांतरित करने की मांग की है।
धार्मिक अनुष्ठानों और बैठक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशेष रूप से सभी नवविवाहित जोड़ों को एक साथ बैठाकर भोजन कराया गया, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि की कामना कर सकें। इस मेल में पंजाब से भी बड़ी संख्या में बिरादरी के लोग पहुंचे। बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों, जिनमें पात्र वरेयाम चंद, सचिव रतन लाल, सदस्य गोविंद राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें