फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: भूस्खलन से हाईवे प्रभावित, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा, जानें कैसा रहेगा आज मौसम

Thu, 02 Feb 2023 12:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

धूप खिलने से बर्फबारी प्रभावित पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन अभी ठंडक कायम है।
विज्ञापन
Srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में दो दिन से मौसम साफ होने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग नियमित तौर पर बहाल नहीं हो पा रहा है। रामबन और बनिहाल के बीच शेरबीबी और रामपढ़ी इलाके में पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने से बुधवार सुबह 6 से शाम 5 बजे तक हाईवे बंद रहा। 

विज्ञापन


धूप खिलने से बर्फबारी प्रभावित पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन अभी ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा।

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिलने से तापमान में सुधार हुआ है। यहां दिन का तापमान 20.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2, बटोत में 2.5, कटड़ा में 6.8, श्रीनगर में 0.4, काजीगुंड में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


          स्थान न्यूनतम तापमान

  • लेह  माइनस 12.0
  • पहलगाम माइनस 8.9
  • गुलमर्ग माइनस 8.2
  • कुपवाड़ा माइनस 1.4
  • कोकरनाग माइनस 0.5
  • भद्रवाह माइनस 0.4
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें