केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष सत शर्मा ने बडियाल ब्राह्मणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर परिवारों की समस्याएं सुनी और मदद का आश्वासन दिया।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने आज विधानसभा सुचेतगढ़ के बडियाल ब्राह्मणा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह, विधायक चौ. विक्रम रंधावा, विधायक गारू राम भगत तथा जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी भी मौजूद थे।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी और सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हैं और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुनर्वास और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रभावित लोग जल्द से जल्द अपने सामान्य जीवन में लौट सकें।
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए आवश्यक सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी केंद्र और राज्य सरकार से बेहतर इंतजामों की उम्मीद जताई।