जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से बाधित यातायात के कारण रेलवे ने 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कटड़ा-बनिहाल के बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन रोज चलेगी और यात्रियों को रियासी, बक्कल, डुग्गा, सावलाकोट, संगलदान और बनिहाल स्टेशनों पर सुविधा मिलेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से पटरी पर न पाने को देखते हुए जम्मू रेल मंडल ने राहत भरे कदम बढ़ाए हैं। रेलवे ने लोगों की मांग पर कटड़ा से बनिहाल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 19 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
जम्मू को कश्मीर से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के थर्ड में भारी भूस्खलन से यातायात एकतरफा है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विशेष ट्रेन के शुरू होने से बनिहाल ही नहीं, कश्मीर जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी।
वे ट्रेन से बनिहाल पहुंचकर वहां से आगे का सफर पूरा कर सकते हैं। अगले पंद्रह दिनों तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। जम्मू से श्रीनगर, रामबन और श्रीनगर से जम्मू, रामबन से जम्मू के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है।इन स्थानों पर रुकेगी
विज्ञापन
विशेष रेलगाड़ी संख्या 04688-04687 कटड़ा से बनिहाल तक 15 दिन के लिए प्रतिदिन चलाने की मंजूरी दी है। यह रियासी, बक्कल, डुग्गा, सावलाकोट, संगलदान और बनिहाल रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इससे पहले रेलवे ने कटड़ा से संगलदान तक बाढ़ स्पेशल ट्रेन चलाई थी। ट्रेन आठ से 12 सितंबर तक चली थी। इसमें प्रतिदिन 1500 से अधिक लोग सफर कर रहे थे।