रियासी के डिप्टी कमिश्नर विशेष महाजन ने आज कहा कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की है और उनकी मांगों को सुना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पक्षों के लिए उपयुक्त समाधान निकाले जाएंगे। महाजन ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से भी बातचीत की गई और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वे मामले को देखेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा हमने श्राइन बोर्ड से अनुरोध किया और काम फिलहाल रोक दिया गया है। महाजन ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों ने यह आश्वासन दिया है कि वे तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने देंगे।