फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 'हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा; न्याय का मिलना मुश्किल, खुर्शीद शेख ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Fri, 31 Jan 2025 03:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

खुर्शीद अहमद शेख ने इंजीनियर राशिद की भूख हड़ताल को लेकर प्रशासन और न्यायालय पर सवाल उठाए, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन
इंजीनियर राशिद - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में एआईपी विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने इंजीनियर राशिद की भूख हड़ताल को लेकर प्रशासन और न्यायालय पर सवाल उठाए। शेख ने कहा ट्रायल कोर्ट ने इंजीनियर राशिद की जमानत पर कोई निर्णय नहीं दिया, इसलिए हम उच्च न्यायालय से संपर्क करने गए थे, लेकिन हमें वहां भी न्याय नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


हम प्रशासन को पत्र लिखकर प्रताप पार्क में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांग चुके हैं, लेकिन हमें वहां भी अनुमति नहीं दी गई। हमारे नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। हम प्रशासन को एक नई आवेदन दे रहे हैं कि अगर उन्हें प्रताप पार्क में विरोध प्रदर्शन से कोई समस्या है, तो वे हमें वैकल्पिक स्थान आवंटित करें और हम वहीं विरोध जारी रखेंगे।

खुर्शीद अहमद शेख ने आगे कहा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वोट लेने के दौरान यह वादा किया था कि यहां लोगों की आवाज दबाई जा रही है और उन्हें 45 सीटें मिलीं लेकिन अब वह इस मुद्दे पर कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं? जब इंजीनियर राशिद की भूख हड़ताल का मुद्दा श्रीनगर में गरमाया हुआ है और विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें