फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन नबीन का बड़ा बयान: 'अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर, अब पहचान है विकास और शांति'

Tue, 07 Jul 2026 01:09 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास, शांति और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव आया है। अब जम्मू-कश्मीर की पहचान संघर्ष के बजाय विकास, शांति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के रूप में बन रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नबीन ने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र सरकार के फैसलों ने क्षेत्र में बदलाव की नई शुरुआत की। पहले जम्मू-कश्मीर को दुनिया के सामने एक अलग छवि के साथ पेश किया जाता था, लेकिन अब यह भारत के अभिन्न हिस्से के रूप में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जम्मू-कश्मीर की पुरानी विरासत और संस्कृति को संरक्षित करने तथा उसे दुनिया के सामने लाने के लिए लगातार काम कर रही है। यहां के युवा और महिलाएं अब अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रहे हैं।

केंद्र सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है और इससे स्थानीय लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है।  महिलाओं और युवाओं को मिले नए अवसरों से उनमें आत्मविश्वास और सम्मान की भावना बढ़ी है।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर में दोहरी जिम्मेदारी है। पार्टी एक ओर केंद्र में सरकार के माध्यम से क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र शासित प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

नितिन नबीन ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में शामिल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और जम्मू-कश्मीर भाजपा की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को जो समर्थन दिया है, उसके लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें