मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में वन्यजीव विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक एक तेंदुए को पकड़ लिया। डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। बडगाम में पिछले दो सप्ताह के भीतर पकड़ा गया यह तीसरा तेंदुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले के कलशिपोरा खानसाहिब में कुछ दिन पहले लोगों ने वन्यजीव विभाग को इलाके में तेंदुए के होने की सूचना दी थी। तब से ही वन्यजीव विभाग ने अपनी टीमों को सतर्क कर दिया था। उनके द्वारा सर्विलांस बढ़ा दी गई थी और कुछ जगहों पर पिंजरे भी लगाए गए थे। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया।
यह भी पढ़ें- जम्मू रेलवे स्टेशन: तीन साल पहले 186 करोड़ का बजट हुआ था प्रस्तावित, अभी तक नहीं हुआ कुछ भी विकास कार्य
अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को बेहोश कर उसे दाछिगाम नेशनल पार्क ले जाया गया, जहां डॉक्टरों कीनिगरानी में कुछ देर रखने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि खानसाहिब इलाके में पिछले दो सप्ताह के भीतर पकड़ा गया यह तीसरा तेंदुआ है।
इससे पहले 5 जून को खानसाहिब के खुडपोरा इलाके में भी एक तेंदुए को जिंदा पकड़ा गया था और उससे पहले बडगाम डीसी ऑफिस परिसर में भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि इसी तेंदुए ने ओमपोरा में 4 साल की बच्ची को मार डाला था।