फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: राहुल भट की बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेगी जम्मू-कश्मीर सरकार- उप राज्यपाल

Wed, 25 May 2022 01:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार पहले ही हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर चुकी है। प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारियों के सभी प्रकार की शिकायतों तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट के दुर्गानगर स्थित आवास पर पहुंचकर परिवार के साथ संवेदना जताई। भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। राहुल की बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब सरकार की है। प्रशासन परिवार के  सदस्यों को हरसंभव मदद देगा। राहुल की आतंकियों ने 12 मई को बडगाम के चाडूरा में तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार पहले ही हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर चुकी है। प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारियों के सभी प्रकार की शिकायतों तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उप राज्यपाल सचिवालय में इन कर्मचारियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है। एक नोडल अफसर की भी तैनाती की गई है जो रोजाना इन मुद्दों को देखेगा। पुलिस को भी हिदायत दी गई है कि इन कर्मचारियों की फूलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उप राज्यपाल के साथ मंडलायुक्त रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह तथा डीसी अवनी लवासा थीं। 

ज्ञात हो कि उप राज्यपाल ने सोमवार की देर शाम बडगाम के शेखपोरा पंडित कॉलोनी का दौरा कर धरनारत कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा सुरक्षा के मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की थी कि धैर्य रखें। कुछ लोग षडयंत्र कर रहे हैं। इनसे बचने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें