फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर सरकार फिलहाल नए कालेज नहीं खोलेगी: शिक्षा मंत्री

Thu, 23 Jun 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने जोर देकर कहा कि पहले से मंजूर कालेजों में सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। विधान परिषद में जुगल किशोर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए नईम ने कहा कि कटड़ा, पौनी और मोंगरी में नये कालेज स्थापित करने का सरकार के पास प्रस्ताव नहीं है, जिस पर वर्तमान में विचार हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में 95 सरकारी कालेज हैं जिनमें से केवल 58 कालेजों के पास ही अपनी इमारती सुविधा है। 37 कालेजों को अस्थायी व्यवस्थाओं में चलाना पड़ रहा है। शिक्षा को सही ढंग से चलाने के लिए बुनियादी सुविधाएं फरहाम करना जरूरी है। ऐसे में नये कालेज खोलने का विचार फिलहाल सरकार की प्राथमिकता नहीं है। 

कालेजों में पर्याप्त ढांचागत सुविधाएं, स्टाफ और शिक्षा के अनुरूप माहौल हो, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। सबसे पहले वर्तमान में चल रहे कालेजों की जरूरतों को पूरा करना प्राथमिकता है। जुगल किशोर ने राज्य के कालेजों में इमारती सुविधा सहित प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, टीचिंग और नान टीचिंग फैकल्टी को लेकर सवाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें