फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दंदियाल क्षेत्र का फारेस्ट गार्ड दो महीने से लापता, नहीं मिल पाया कोई सुराग

Sat, 25 Sep 2021 12:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दंदियाल इलाके में रहने वाला वन विभाग का फारेस्ट गार्ड दो महीने से लापता है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उनका मोबाइल फोन स्विच आफ था। परिवार को लगा है कि ड्यूटी पर रहने के कारण किसी कारण उनका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
वन विभाग का फारेस्ट गार्ड दो महीने से लापता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर शहर के दंदियाल इलाके में रहने वाला वन विभाग का फारेस्ट गार्ड दो महीने से लापता है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। लापता व्यक्ति के बेटे ने पुलिस से अपील की है कि उसके पिता की जल्द से जल्द तलाश की जाए। पुनीत कुमार ने बताया कि उसके पिता सुदर्शन कुमार वन विभाग में फारेस्ट गार्ड हैं।

विज्ञापन

पूरा परिवार शहर के दंदियाल इलाके में रहता है। 27 जुलाई की सुबह उसके पिता ड्यूटी के लिए घर से रवाना हुए और फिर वापस नहीं लौटे। रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उनका मोबाइल फोन स्विच आफ था। परिवार को लगा है कि ड्यूटी पर रहने के कारण किसी कारण उनका फोन बंद हो गया। दूसरे दिन वह घर नहीं लौटे तो चिंता सताने लगी। उन्होंने सभी परिजनों और रिश्तेदारों के घर पिता को कई दिनों तक तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलने में देरी से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों तक तलाश करने के बाद जब पता नहीं चला तो पांच अगस्त को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। उनके अचानक गायब होने से पूरा परिवार परेशान है। वन विभाग के पास भी उनके गायब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि उनकी पुलिस से अपील है कि सुदर्शन कुमार का जल्द से जल्द पता लगा कर राहत प्रदान की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें