जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के लारनू इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद कासो चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और जंगल की ओर भाग गए।
#FLASH J&K: Encounter starts between terrorists and security forces in forest area of Anantnag's Larnoo. More details awaited. pic.twitter.com/1OVcI6vHSN
बता दें कि, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा के जुहामा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया था।
मारे गए आतंकी की पहचान रहमान भाई के रूप में हुई थी, जो कि पाकिस्तान का बताया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद सेना ने पैट्रिमाम गांव में घेरा डाला और खोज अभियान शुरू किया। इसी बीच गांव में छिपे हुए आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई।