फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने की थी मोहम्मद कासिम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नए साल के पहले दिन माहौर में संदिग्ध परिस्थिति में मोहम्मद कासिम की हुई मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। उसकी हत्या पत्नी ने ही की थी। पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस को मोहम्मद कासिम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने तत्काल धारा 174 के तहत केस को दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट ने केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन डीएसपी माहौर मुजिब उर रहमान भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। इसमें चसाना के एसएचओ अली इमरान को भी शामिल किया गया था। एसआईटी ने क्षेत्र में डेरा डाला और केस की जांच शुरू की। इस दौरान शक का दायरा मृतक की पत्नी के आसपास आने लगा। बाद में पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी साबजान हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मोहम्मद कासिम का के साथ उसकी किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में उसने पत्थर से वार कर दिया। कई वार करने से उसकी मौत हो गई। बाद में वह मौके से फरार होकर घर आ गई। पुलिस ने उसके खिलाफ अब धारा 302 के तहत केस को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें