शॉर्ट टर्मिनेशन
शॉर्ट टर्मिनेशन (गंतव्य से पहले समाप्त) होने वाली ट्रेनों में गांधीनगर-जम्मूतवी-19223 सात से 13 जनवरी तक पठानकोट रेलवे स्टेशन पर खड़ी की जाएगी। ट्रेन संख्या 19415 भावनगर-उधमपुर 12 जनवरी को फिरोजपुर स्टेशन में खड़ी की जाएगी।
इनका शार्ट ओरिजिनेशन
शॉर्ट ओरिजिनेशन (गंतव्य से पहले शुरू) होने वाली ट्रेनों में जम्मूतवी-गांधीनगर-19224 आठ से 14 जनवरी तक पठानकोट से चलेगी। ट्रेन संख्या 19416 कटड़ा-साबरमती 14 जनवरी को फिरोजपुर से चलेगी।
यात्रा से पहले हेल्पलाइन की मदद लें
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टॉपेज निर्धारित किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मालवा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12920 और अन्य प्रमुख ट्रेनों को मनवाल, संगर, बजालता और आरएमजेएच स्टेशनों पर अस्थायी स्टॉपेज दिया जाएगा। रेलवे के ओर से यात्रियों को अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का शेड्यूल रेलवे हेल्पलाइन, वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से अवश्य जांच लें। यह अस्थायी परिवर्तन जम्मू स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने और रेल यात्रियों को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।