फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में 15 लाख के नशीले पदार्थ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 02 Oct 2021 12:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

तलाशी के दौरान घनी झाड़ियों के नीचे बोरे में छिपाकर रखी गई दवाओं की खेप (500 स्ट्रिप्स जिसमें 12000 स्पोस्मोप्रोक्सीवन कैप्सूल थे) बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद की गई ड्रग्स  कीमत 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन
15 लाख के ड्रग्स बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की बांदीपोरा पुलिस ने शनिवार को लवेपोरा स्थित एक बाग में करीब 15 लाख के स्पोस्मोप्रोक्सीवन के 12000 कैप्सूल युक्त 500 स्ट्रिप्स बरामद किए। बता दें कि लवेपोरा के बागों में नशीले पदार्थों को छुपाने की विशेष सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जिसके बाद बाग में तलाशी की गई। तलाशी के दौरान घनी झाड़ियों के नीचे बोरे में छिपाकर रखी गई दवाओं की खेप (500 स्ट्रिप्स जिसमें 12000 स्पोस्मोप्रोक्सीवन कैप्सूल थे) बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद की गई ड्रग्स  कीमत 15 लाख रुपये है।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा में बनेगा देश का पहला बासमती अनुसंधान केंद्र, इस संस्थान से सीधा जुड़ेंगे दस हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह खेप बांदीपोरा कस्बे और उसके आस-पास के इलाकों में युवाओं को सप्लाई की जानी थी। आरोपी की पहचान की जा रही है। मामला बांदीपोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में कई नशीली दवाओं के तस्करों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें