फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जिले में 100 करोड़ के प्राजेक्ट की रखी मांग, मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने विधायकों के साथ की वर्चुअल बैठक

Thu, 06 Feb 2025 12:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जिला विकास परिषद के अध्यक्ष और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक में सांबा जिले के लिए 100 करोड़ के फंड की मांग की और विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
बैठक में मौजूद उमर अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जिला विकास परिषद के अध्यक्ष व विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें जिले के विकास के लिए फंड उपलब्ध करवाने पर बात हुई। जिला मुख्यालय में हुई बैठक में डीडीसी के अध्यक्ष केशव शर्मा, विधायक सुरजीत सिंह स्लाथिया, विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा के साथ जिला उपायुक्त राजेश शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे। डीडीसी ने बताया कि बजट में रखे एक सो करोड़ के फंड के बारे चर्चा की गई।रामगढ़ के विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल ने बताया कि विधायक को दिए जाने वाले बजट के बारे में जानकारी मांगी गई।

विज्ञापन


जिले के लिए 100 करोड़ के फंड मिले हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लिए 32 करोड़ के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इनमें एक आइटीआई, एक मिनी सचिवालय, एक ऐसा स्कूल, जिसमें पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक छात्र एक ही स्कूल में अपनी पढ़ाई कर सकें। इसके लिए रामगढ़ के हायर सेकेंडरी स्कूल को चुना गया।रामगढ विधानसभा क्षेत्र के लिए दो स्टेडियम एक शामा चक व एक पंगदौर, बाबा चमलियाल व स्वांखा को बाॅर्डर हेरिटेज बनाने के लिए अलग से 20 करोड़ के फंड दिए जाने के बारे में कहा गया।

इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र सूनरा के लिए दो करोड़ के फंड, राजपुरा में एक आयुष चिकित्सा केंद्र के लिए 50 लाख के फंड, हायर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के लिए दो करोड़ के फंड, रामगढ़ में 50-50 लाख के पांच खेल मैदान बनाने के लिए चर्चा की गई। सांबा विधान सभा के विधायक सुरजीत सिंह ने एक मुख्य स्टेडियम बनाने को कहा। नड़, सुंब और घगवाल में खेल मैदान के लिए 6 करोड़ के फंड दिए जाने को कहा। वहीं, विजयपुर विधानसभा के विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने भी अपने क्षेत्र के लिए फंड पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें