फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का जम्मू दौरा, सीएम ने विधानसभा भवन का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ की बैठक

Mon, 11 Nov 2024 01:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज निर्माणाधीन विधानसभा भवन का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू में निर्माणाधीन विधान सभा भवन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण संबंधी विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थल पर मौजूद इंजीनियरों और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से भवन की प्रगति और निर्धारित समयसीमा के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने काम की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर भी ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि जम्मू में विधान सभा भवन का निर्माण राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इस भवन के पूरा होने के बाद यह राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि परियोजना समय पर पूरी हो और सभी जरूरी मानकों का पालन किया जाए।
 
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अपनी सड़क यात्रा की कुछ झलकियां साझा की, जब उन्होंने श्रीनगर से जम्मू अपने कार्यालय जाने के लिए सड़क मार्ग का विकल्प चुना। यह कदम हवाई अड्डे पर दृश्यता खराब होने के कारण उठाया गया जिससे उनकी उड़ान रद्द हो गई थी।



एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रविवार को खराब दृश्यता के कारण 11 उड़ानें रद्द कर दी गई जबकि एक और उड़ान तकनीकी कारणों से स्थगित हो गई।
जम्मू में खराब दृश्यता के कारण अचानक आखिरी पल में सड़क यात्रा करनी पड़ी। रविवार को जम्मू से कोई उड़ान नहीं आई और न ही कोई उड़ान बाहर गई, तो मुझे सर्दियों की राजधानी के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा। उन्होंने श्रीनगर से जम्मू की ओर जाते हुए अपनी काफिले की तीन वीडियो क्लिप भी साझा कीं। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि सोमवार सुबह फ्लाइट ऑपरेशन निर्धारित समय के अनुसार फिर से शुरू हो गए हैं।

एक और पोस्ट में, अब्दुल्ला ने लिखा रिजर्व रेजिडेंस की बालकनी से दृश्यता देखकर मुझे नहीं लगता कि आज भी उड़ानें संचालित होंगी। धुंध में सूर्य को मुश्किल से देखा जा सकता है। यह मुख्यमंत्री का 16 अक्तूबर को पदभार संभालने के बाद जम्मू सचिवालय का पहला दौरा था। उन्हें सरकारी कर्मचारियों द्वारा जम्मू सचिवालय में 10 बजे गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पहले सरकार ने 11 नवम्बर से जम्मू में सचिवालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें