फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ बलिदान, तीन जवान घायल

Sun, 10 Nov 2024 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सब-इंस्पेक्टर राकेश 09 नवंबर 2024 को भारत रिज किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में शुरू किए गए एक संयुक्त सीआई ऑपरेशन का हिस्सा थे। हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
एनबी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के सुदूर जंगल में छिपे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के नायब सूबेदार (जेसीओ) राकेश कुमार बलिदान हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। तीन से चार आतंकी घिरे हुए हैं। जैश-ए-मोहम्म्द के वही दहशतगर्द हैं जो शुक्रवार को दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या में शामिल थे।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार,कोंतवाड़ा के जंगलों में दो ग्राम रक्षा गार्डों की हत्या के बाद सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे केशवान के जंगल में उन्हें संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। आतंकी नजर आने पर जवानों ने उन्हें ललकारा तो दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी मे एक नायब सूबेदार व तीन जवान घायल हो गए। गोलीबारी के बीच सभी घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 2 पैरा के नायब सूबेदार बलिदान हो गए। देर शाम तक रुक-रुककर गोलीबारी जारी थी।
 

व्हाइट नाइट कोर ने बलिदान को किया सलाम
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, यह वही समूह है जिसने निर्दोष ग्रामीणों (ग्राम रक्षा गार्डों) की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने लिखा कि शुरुआती गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर है। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और सभी रैंक के लोग ने नायब सूबेदार राकेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है। इससे पहले पुलिस प्रवक्ता ने भी पुष्टि की कि दो वीडीजी की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है।

श्रीनगर में शुरुआती फायरिंग के बाद भाग निकले आतंकी
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र इश्बर निशात में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार की सुबह कुछ देर चली मुठभेड़ के आतंकी भाग निकले। आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी।



इश्बर निशात की जबरवान पहाड़ी में एक सूचना के आधार पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में कुछ गोलीबारी की आवाज सुनाई थी। हालांकि देर शाम तक इस दौरान कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने अपनी पोजीशन बदल दी है या घटना स्थल से भागने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

सोपोर में तलाशी अभियान जारी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रामपुरा राजपोरा के वन क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। शनिवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि मारा गया आतंकी बांदीपोरा मुठभेड़ के दौरान मारे पाकिस्तानी आतंकी का साथी है जो मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें