मुनीश शर्मा ने पर्यटन विकास पर की चर्चा
भाजपा नेता मुनीश शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा और स्मार्ट कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। शर्मा ने कहा कि जम्मू में ट्रैकिंग, विंटर स्पोर्ट्स, आध्यात्मिक पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने लाट्टी, डुडू, पंचैरी, बसंतगढ़, सिंथन टॉप, बूढ़ा अमरनाथ, बनी और सरथल जैसे प्रमुख स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग की।