अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद करते आईटीबीपी के जवान
- फोटो : ANI
जम्मू और कश्मीर में जहां अमरनाथ यात्रियों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंचने वाली है वहीं कुछ ऐसे भी श्रद्धालु हैं जिनकी यात्रा के दौरान तबियत बिगड़ गई है। इनके लिए आईटीबीपी के जवान मसीहा बनकर खड़े हैं और इनकी जान बचा रहे हैं।
आईटीबीपी के जवानों ने अबतक 161 अमरनाथ यात्रियों को जीवनदान दिया है। यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण 161 श्रद्धालु बेसुध हो गए जिन्हें समय रहते आईटीबीपी के जवानों ने मदद मुहैया कराई।