फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया जवानों की शौर्य गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं और शहीदों को याद किया जा रहा है। इसी संदर्भ में सोमवार को बीएसएफ की 80वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी हैप्पी वर्मा के निर्देश सीमावर्ती गांव गलाड के सरकारी हाई स्कूल में एक कार्यक्रम किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के उन शहीद जवानों की शौर्य गाथा सुनाई गई, जो कारगिल युद्ध में देश के लिए कुर्बान हो गए।
विज्ञापन

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडिंग अधिकारी जशनप्रीत सिंह घुम्मन कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को कारगिल विजय दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे जवानों ने देश की रक्षा की थी।
उन्होंने छात्रों को कहा कि वह भी देश सेवा के लिए भर्ती होने की तैयारी करें। जो देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम में उन बहादुर शहीद वीरों को नमन किया गया, जिन्होंने कारगिल में देश की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें