कश्मीर के दक्षिणी हिस्से के जिलों में लगातार सुरक्षाबल आतंकियों के निशाने पर हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक बार फिर जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर अज्ञात आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर सुबह 5 बजे के आसपास हुआ जब आईटीबीपी जवानों की कुछ गाड़ियां जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर काजीगुंड के पास से होकर गुजर रही थी। इस दोरान घात लगाए आतंकियों द्वारा इन गाड़ियों पर हमला किया गया।
इस दौरान गाड़ियों पर हुई फायरिंग में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इनके पीछे चल रही एक आल्टो कार जिसका नंबर पर कुछ गोलियां लगीं जिसके कारण अनंतनाग के बख्शीबाग के निवासी मोहम्मद आरिफ नाम का एक शख्स घायल हुआ है।