फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में तोड़फोड़, चार अज्ञात युवकों पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड के बीडीपीओ कार्यालय में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ढांड थाना पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कार्यालय के सामान को तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन

ढांड बीडीपीओ नरेंद्र ने बताया कि सात जून को शाम 4.20 बजे का समय था। इस दौरान एक युवक दौड़ता हुआ कार्यालय में घुसा। उस युवक के पीछे तीन-चार युवक डंडे लेकर दौड़ रहे थे। उन्होंने अंदर घुसते ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक को पीटने के बाद आरोपियों ने कार्यालय के फोटोस्टेट मशीन, टेलीफोन, एक कंप्यूटर व अन्य सामान तोड़ दिया। सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई। प्रॉपर्टी का नुकसान करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने बीडीपीओ ढांड की शिकायत पर अज्ञात चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें