फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देश की मजबूती के लिए महिलाओं को हक देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष बोले-भारत के मुकुट से शुरू करेंगे महिला केंद्रों की स्थापना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। देश तब तक मजबूत नहीं होगा, जबतक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलेगा। संसद की ओर से पारित महिला विधेयक पर तुरंत काम शुरू होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है। इसलिए महिला केंद्रों की स्थापना भी यहीं से शुरू करेंगे। ये बातें नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में महिला केंद्र स्थापित करने को लेकर भूमि की पहचान करने के लिए उनसे कहा गया है। हम उनकी मदद करेंगे। महिलाओं से संबंधित लंबित अदालती मामलों, खासकर घरेलू हिंसा के बारे में कहा कि अगर बेटियां विधानसभा में प्रवेश करती हैं, डीडीसी या पंचायतों आदि में चुनी जाती हैं, तो वे अपने अधिकारों के लिए लड़ भी सकती हैं। मैं कोशिश करूंगा कि ऐसे मामलों की सुनवाई जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में हंगामे और वक्फ कानून पर प्रस्ताव नहीं लाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि दुश्मन हमेशा रहेंगे। दुश्मन ऐसा कहते रहेंगे, लेकिन हमें जो काम करना है, वह करेंगे। वह जम्मू-कश्मीर को उसकी मुश्किलों से बाहर निकालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें