फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए मुद्दे अहम, सरकार नहीं: निर्मल

Fri, 23 Oct 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के लिए सरकार नहीं, मुद्दे अहम हैं। सत्ता में आने के लिए भाजपा ने अपना कोई मुद्दा नहीं छोड़ा। गठबंधन सरकार जनमत का आदर करते हुए विकास, स्वच्छ शासन रियासत की जनता को मुहैया करवाने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन


जहां तक भाजपा की सोच और मुद्दों की बात हैं पार्टी की जो राय पहले थी वह ही आज है। जनसंघ एवं प्रजा परिषद के पूर्व नेता पंडित प्रेमनाथ डोगरा की 131वीं जयंती पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने यह शब्द कहे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित डोगरा ने एक विधान, एक निशान और एक प्रधान मूवमेंट में अहम रोल अदा करने के अलावा रियासत के देश के साथ विलय को मजबूती प्रदान करने में अहम किरदार निभाया।
विज्ञापन


रियासत और राष्ट्र की सुरक्षा में बलिदान देने वाले सुरक्षा बलों के जवानों, पुलिस कर्मियों और नागरिकों को अमर बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1952 में पंडित प्रेमनाथ डोगरा ने जो रोशनी की किरण दिखाई, उससे प्रेरणा लेकर आज भाजपा सत्ता में है। भाजपा के लिए पंडित प्रेमनाथ डोगरा हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों और सिद्धांतों को लेकर चली थी वह आज भी कायम है। रियासत में एक प्रधान तो हो गया, लेकिन विधान अभी दो ही है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह, उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. चमन लाल गुप्ता, वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्मा, विधायक राजेश गुप्ता ने भी पंडित डोगरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मुनीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता युद्धवीर सेठी, कर्नल उत्तम सिंह, उषा चौधरी ममता सिंह, चंद्र मोहन गुप्ता, डा. निर्मल कमल, चरणजीत सिंह खालसा आदि भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें