सेना और बीएसएफ की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध करवाने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीएसएफ के एक रिटायर्ड कर्मी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को अपने साथ नई दिल्ली ले गई है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। बताया जाता है कि बीएसएफ का एक नाई और शिक्षा विभाग का चपरासी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में भी क्राइम ब्रांच ने मंजाकोट में कई स्थानों पर छापे मारे, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को फिर राजोरी पहुंची और 2011 में रिटायर हो चुके बीएसएफ कर्मी अब्दुल अजीज (निवासी कप्पा खा डन्नी धार) और नागरिक मनव्वर हुसैन (निवासी मंजाकोट) को गिरफतार किया।