फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: आईपीएस अधिकारी आरआर स्वैन होंगे जम्मू कश्मीर के अगले DGP, मिला अतिरिक्त पदभार

Fri, 27 Oct 2023 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आईपीएस अधिकारी रश्मी रंजन स्वैन जम्मू-कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार संभालेंगे। आरआर स्वैन 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले भी प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
IPS officer RR Swain - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के अगले डीजीपी के नाम का खुलासा हो गया है। हालांकि अभी उन्हें अतिरिक्त पदभार ही दिया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मी रंजन (आरआर) स्वैन जम्मू-कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। वह एक नंवबर से इस पद का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे। वर्तमान पुलिस प्रमुख दिबाग सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, आरआर स्वैन वर्तमान में जम्मू कश्मीर सीआईडी के विशेष महानिदेशक के रूप में तैनात हैं। वह अपने मौजूदा प्रभार के अलावा प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में भी सेवाएं देंगे। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है।

आरआर स्वैन 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले भी प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार, 2001 से 2003 तक वह एसएसपी श्रीनगर के रूप में तैनात रहे। इसके बाद 2003 से 2004 तक उन्होंने एसएसपी जम्मू के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वह एसएसपी रामबन, पुंछ और लेह के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वह 2004 से 2006 तक जम्मू-कश्मीर सतर्कता संगठन में सहायक महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक के रूप में भी सेवा दी हैं।
विज्ञापन


बाद में आईपीएस स्वैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए, जहां उन्होंने विदेशी पोस्टिंग सहित कई पदों पर कार्य किया। वह 15 वर्षों से अधिक समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे और 2020 में उन्हें जम्मू कश्मीर में वापस भेजा गया। 15 जून 2020 को अधिकारी स्वैन को बी श्रीनिवास की जगह जम्मू-कश्मीर का खुफिया प्रमुख नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें