बाड़ी ब्राह्मणा। सर्वेश्वर फैक्ट्री मामले में जांच के लिए सिट का गठन किया गया है। अब छह सदस्यों की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी। सिट की टीम ने सरवेश्वर फैक्ट्री से रिकार्ड को मंगाया है। ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इससे की इस मामले में छिपी बातों को उजागर किया जा सके।
बता दें कि उपराज्यपाल से आई जांच के बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने सर्वेश्वर फैक्ट्री के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उपराज्यपाल कार्यालय में फैक्टरी के एक पूर्व कर्मचारी ने शिकायत की थी, जिसमें सर्वेश्वर फैक्ट्री प्रबंधन पर कई आरोप लगाए थे। इसमें बताया गया था कि सर्वेश्वर फैक्ट्री अपने हिसाब से ही सभी काम कर लेती है। पुलिस ने उस समय फैक्ट्री में छापा मारा, और मामला दर्ज किया। मामला जालसाजी का था। इसलिए मामले की जांच के लिए अधिकारियों के आदेश के बाद सिट का गठन किया गया। सिट ने फैक्टरी से कुछ दस्तावेज मंगाए हैं। हालांकि सर्वेश्वर फैक्ट्री में पाई गई संदिग्ध प्रकार की मोहरें जिसमें डॉक्टर और अन्य विभाग के अधिकारियों की मोहरें थीं, जो कि अपने आपमें जालसाजी का मामला सामने आ रहा है।
----
सिट में पुलिस की 6 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम मामले की जांच में लग गई है। जीएमसी के जिस डॉक्टर के हस्ताक्षर फैक्ट्री के अंदर दस्तावेजों के ऊपर कराए जा रहे थे। तफ्तीश करने के बाद पता चला है कि असल में ऐसा कोई भी डॉक्टर जीएमसी जम्मू में काम नहीं करता है। इससे मामला और भी गंभीर है। सिट जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी।
-मोहिता शर्मा, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा