सांबा। जरूरतमंदों तक पहुंचने के अपने प्रयास को जारी रखते हुए पुलिस ने सोमवार को सुंब क्षेत्र के 55 बीपीएल परिवारों को कोविड -19 सुरक्षा किट वितरित की। कोविड-19 सुरक्षा किट जम्मू और कश्मीर पुलिस के सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत वितरित किए गए थे। प्रत्येक कोविड-19 सुरक्षा किट में नेब्युलाइजर, पल्स-ओसेमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, फेस शील्ड, फेस मास्क (एन-95), सैनिटाइजर, ग्लब्स, पीपीई किट, साबुन, लिक्विड हैंड वॉश की बोतलों से सुसज्जित किट बैग दिया गया। डीएसपी तिलक राज भारद्वाज के अनुसार गांव सुंब के 55 बीपीएल परिवारों के बीच कोविड-19 सुरक्षा किट वितरित किए। संवाद